Breaking News

क्रिकेट से ब्रेक में बटालियन के साथ वॉलीबॉल खेलते नजर आए लेफ्टिनेंट कर्नल रूस् धोनी

नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में विरोधियों के छक्के छुड़ाने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों इंडियन आर्मी में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। वे लगभग दो महीने तक जवानों के साथ ही रहेंगे। हाल ही में उन्हें अपने साथियों के साथ वॉलीबॉल खेलते हुए देखा गया था। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। हाल ही में हुए क्रिकेट वल्र्डकप 2019 में खेल को लेकर धोनी की काफी आलोचना हुई थी। संन्यास की खबरों के बीच सेना में ड्यूटी पर पहुंचे धोनी: क्रिकेट जगत में उनके संन्यास को लेकर भी बहस छिड़ गई थी। हालांकि विवादों से इतर धोनी ने क्रिकेट से थोड़ा आराम लेकर सेना के साथ वक्त बिताने का फैसला लिया। वे गार्ड बनकर पेट्रोलिंग करते नजर आए। कई क्रिकेट एक्सपर्ट उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की सलाह दे चुके हैं। हालांकि खुद धोनी ने इस संबंध में कुछ नहीं कहा है। धोनी के प्रशंसकों ने ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया है। 2011 में अभिनव बिंद्रा के साथ मिली थी उपाधि: बता दें कि धोनी को सेना की पैराशूट रेजिमेंट (106 पैरा टीए बटालियन) में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। उन्हें ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा और दीपक राव के साथ 2011 में उन्हें यह उपाधि दी गई थी।

No comments