Breaking News

धरना लगाया तो पानी आया

- चन्द मिनट में सुलझी 20 दिन पुरानी समस्या
श्रीगंगानगर। वार्ड नंबर 49 की मास्टर कॉलोनी के लोग पिछले 20 दिन से पेयजल को तरस रहे थे। इस समस्या के समाधान के लिए जब वार्डवासियों ने शुक्रवार को जलदाय विभाग के समक्ष धरना लगाया तो यह समस्या चंद मिनट में ही दूर हो गई।
धरना लगा रहे लोगों ने बतया कि पिछले 20 दिन से मॉस्टर कॉलोनी में पानी की सप्लाई नहीं दी जा रही। इस संबंध में जलदाय विभाग को कई बार अवगत करवाया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। आज पार्षद अभिषेक दाधीच, पूर्व पार्षद विनोद नायक के नेतृत्व में धरना लगाना पड़ा। अभिषेक दाधीच ने बताया कि लोगों की समस्या के समाधान की मांग को लेकर धरना लगाते ही मॉस्टर कॉलोनी में पेयजल सप्लाई छोड़ दी गई। वार्डवासियों का धरना शुरू होते ही एक्सइएन सिकन्दर सिंह गिल समझाइश के लिए बाहर आ गए।
पार्षद सहित अन्य लोगों ने जानबूझ कर पेयजल सप्लाई नहीं छोडऩे का आरोप लगाया तो सहायक अभियंता जसराम को बुलाया गया। जसराम के धरना स्थल पर पहुंचने से पहले ही कॉलोनी में पानी पहुंच गया। जब इस बारे में सहायक अभियंता से पूछा गया तो उन्होंने पाइप लाइन का लेवल सही नहीं होने का बहाना बनाया।  वार्ड वासियों ने भविष्य में पेयजल सप्लाई रोके जाने पर आंदोलन की चेतावनी देकर धरना समाप्त कर दिया।


No comments