Breaking News

शिक्षक भर्ती लेवल प्रथम की काउंसलिंग जारी

श्रीगंगानगर। जिले के सरकारी स्कूलों में अब 394 शिक्षकों की नियुक्ति हो जाएगी। रिक्त पद भर जाने के बाद शिक्षण कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक की ओर से शुक्रवार को भी शिक्षक भर्ती लेवल प्रथम की काउंसलिंग की प्रक्रिया जारी रही। 212 चयनितों को पद स्थापन के लिए उनकी इच्छानुसार स्कूल आवंटित किए गए। आज 151 चयनितों की काउंसलिंग शाम तक पूरी हो जाएगी, जिन्हें स्कूल आवंटित कर दिए जाएंगे। आज चयनितों में अधिकांश महिलाएं थीं।


No comments