Breaking News

बजरंग पूनिया और संगीता फोगाट 3 वर्ष से कर रहे डेट

-तोक्यो ओलिंपिक के बाद कर सकते हैं शादी
नई दिल्ली। गीता फोगाट-पवन कुमार, साक्षी मलिक-सत्यव्रत कादियान और विनेश फोगाट-सोमवीर राठी... ये रेसलिंग वल्र्ड की मशहूर जोडिय़ां हैं। अब इस लिस्ट में जल्द ही एक और नाम जुडऩे वाला है। ये नाम हैं स्टार रेसलर बजरंग पूनिया और संगीता फोगाट का। 65 किग्रा भारवर्ग में बजरंग पूनिया वल्र्ड नंबर वन हैं और तोक्यो ओलिंपिक में मेडल के प्रबल दावेदार हैं, जबकि संगीता 59 किग्रा वर्ग में नैशनल चैंपियन रह चुकी हैं। यह जोड़ी तोक्यो ओलिंपिक के बाद विवाह बंधन में बंधेगा।

No comments