Breaking News

हिसार एयरपोर्ट से 3 को उड़ान भरेगा पहला हवाई जहाज

- हरियाणा के मुख्यमंत्री जाएंगे चंडीगढ़
श्रीगंगानगर। हनुमानगढ़ जिले से सटे हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट से 3 सितंबर को आधिकारिक रूप से पहला विमान उडऩे जा रहा है। एयरपोर्ट से शुभारंभ सुबह 9.30 बजे सीएम मनोहर लाल करेंगे। हिसार से स्पाइस जेट का 7 सीटर विमान चंडीगढ़ से लिए पहली उड़ाने भरेगा। मुख्यमंत्री इसी विमान में चंडीगढ़ जाएंगे। इसके साथ ही अन्य स्थानों के लिए भी फ्लाइट शुरू कर दी जाएगी।
अब करीब 45 मिनट में हिसार से दिल्ली जाया जा सकता है। इसके साथ ही चंडीगढ़ व अन्य स्थानों के लिए भी इसी प्रकार की हवाई सुविधा मिलेगी।  हिसार से हवाई सेवाएं शुरू होने का लाभ हनुमानगढ़ तथा श्रीगंगानगर के लोग भी उठा सकेंगे। हिसार से चंडीगढ़, हिसार से दिल्ली, दिल्ली से हिसार, हिसार से जयपुर और हिसार से देहरादून के लिए फ्लाइट चलने की संभावना है। फिलहाल स्पाइस जेट कम यात्रियों को ले जाने वाला प्लेन उड़ाएगी, इसके बाद यात्रियों की रुचि को देखते हुए इसको बढ़ाया जाएगा।


No comments