Breaking News

12 वीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगा कर दी जान

सूरतगढ़। वार्ड नम्बर 5 में गुरूवार शाम को एक छात्रा ने अपने घर में फांसी लगा कर जान दे दी। पुलिस ने कल शव को सरकारी अस्पताल के मुर्दा घर में रखवा दिया था। आज सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि मृतक 16 वर्षीय सोनू नायक पुत्री सहीराम नायक निवासी वार्ड नम्बर 5 थी। अज्ञात कारणों के चलते सोनू ने अपने घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने जब सोनू को संभाला, तो उसकी सांसे थम चुकी थी। पुलिस ने मृतका के पिता सहीराम नायक की सूचना पर मर्ग दर्ज की है।
आत्महत्या के कारणों से परिजन भी अनजान हैं। सोनू कक्षा 12 वीं की छात्रा थी। कई दिन से सोनू गुमसुम थी।


No comments