Breaking News

जिला चिकित्सालय में दवा लेने गई महिला 'दर्दÓ लेकर लौटी

- लाइन में लगकर कर रही थी बारी का
- इंजतार, अज्ञात ने चुराए 8000
श्रीगंगानगर। राजकीय जिला चिकित्सालय में बुधवार को दवा लेने गई एक महिला को आर्थिक नुकसान का 'दर्दÓ लेकर लौटना पड़ा। उक्त महिला ओपीडी की लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान अज्ञात ने उसके 8000 रुपए पार कर दिए। समाचार लिखे जाने तक इस महिला बारे जानकारी नहीं मिल पाई थी।
पीएमओ डॉ. केएस कामरा ने बताया कि उन्हेंभी किसी ने ऐसा होने की सूचना दी है, लेकिन इससे अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। घटनाक्रम के अनुसार महिला दवा लेने के लिए जिला चिकित्सालय मेें आई थी। वह ओपीडी की दवा पर्ची की लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान अज्ञात जेबकतरे ने उसके 8000 रुपए चुरा लिए। जानकारी मिलने पर महिला ने शोर मचाया तो लोग एकत्रित हो गए। तलाश-पूछाताछी के बावजूद जेबकतरे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।


No comments