Breaking News

आरक्षण के आधार पर वार्डों का पुनर्गठन

- जनसंख्या के हिसाब से वार्डों का निर्धारण, इसी हिसाब से निकलेगी लॉटरी
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ जिलों की नगरपरिषदों, पालिकाओं में आरक्षण के आधार पर वार्डों का पुनर्गठन किया गया है। इसमें नगरपरिषद श्रीगंगानगर में 65 और हनुमानगढ़ में 60 वार्ड बनाए गए। नगरपरिषद व नगरपालिका वाइज अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के वार्डों का निर्धारण कर दिया गया है। दोनों जिलों की स्थिति इसी प्रकार है:-
श्रीगंगानगर नगरपरिषद के 65 वार्डों में से 11 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। इसमें 7 पुरूष और चार महिला वार्ड शामिल हैं। इसी तरह अनुसूचित जन जाति के लिए एक वार्ड बनाया गया है। जिसको केवल पुरूष के लिए आरक्षित किया गया है।
इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग के 14 वार्ड निर्धारित किए हैं, जिसमें 9 पुरूष और 5 महिला के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा 39 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित किए हैं, जिसमें 26 पुरूष और 13 महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया है। ये सभी वार्ड जातिगत जनसंख्या के हिसाब से बनाए गए हैं। चुनाव से पहले अनुसूचित जाति फिर अनुसूचित जन जाति इसके बाद अन्य पिछड़ा वर्ग और फिर सामान्य वर्ग के लिए लॉटरी निकाली जाएगी।
इसी तरह हनुमानगढ़ के 60 वार्डों में 10 वार्ड अनुसूचित जाति के होंगे जिसमें 7 पुरूष और 3 महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। एक वार्ड अनुसूचित जनजाति का जोकि पुरूष अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित रहेगा। इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 13 वार्ड निर्धारित किए गए हैं। जिसमें 9 पुरूषों के लिए और 4 महिलाओं के लिए आरक्षित होगा। इसके अलावा 36 वार्ड सामान्य वर्ग के लिए निर्धारित हैं जिसमें से 24 पुरूष और 12 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।
सूरतगढ़ पालिका के कुल 45 वार्डों में 9 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए 6 पुरूष और 3 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। एक वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए होगा, जो पुरूष वर्ग के लिए निर्धारित किया गया है। इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग के 9 वार्डों में 6 पुरूष, 3 महिला, सामान्य वर्ग के 26 वार्डों में 17 पुरूष और 9 महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
रायसिंहनगर पालिका के कुल 35 वार्डों में 11 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए 7 पुरूष और 4 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग के 6 वार्डों में 4 पुरूष, 2 महिला, सामान्य वर्ग के 18 वार्डों में 12 पुरूष और 6 महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
गजसिंहपुर पालिका के कुल 29 वार्डों में 8 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए 5 पुरूष और 3 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग के 2 वार्डों में 1 पुरूष, 1 महिला, सामान्य वर्ग के 10 वार्डों में 7 पुरूष और 3 महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
केसरीसिंहपुर पालिका के कुल 20 वार्डों में 7 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए 5 पुरूष और 2 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। एक वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए होगा, जो पुरूष वर्ग के लिए निर्धारित किया गया है। इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग के 2 वार्डों में 1 पुरूष, 1 महिला, सामान्य वर्ग के 10 वार्डों में 7 पुरूष और 3 महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
श्रीकरणपुर पालिका के कुल 25 वार्डों में 10 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए 7 पुरूष और 3 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। एक वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए होगा, जो पुरूष वर्ग के लिए निर्धारित किया गया है। इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग के 1 वार्डों निर्धारित किया गया है वह भी पुरूष वर्ग के लिए आरक्षित है। सामान्य वर्ग के 13 वार्डों में 9 पुरूष और 4 महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
अनूपगढ़ पालिका के कुल 35 वार्डों में 8 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए 5 पुरूष और 3 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। एक वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए होगा, जो पुरूष वर्ग के लिए निर्धारित किया गया है। इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग के 7 वार्डों में 5 पुरूष, 2 महिला, सामान्य वर्ग के 19 वार्डों में 13 पुरूष और 6 महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
श्रीविजयनगर पालिका के कुल 25 वार्डों में 7 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए 5 पुरूष और 2 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग के 5 वार्डों में 3 पुरूष, 2 महिला, सामान्य वर्ग के 13 वार्डों में 9 पुरूष और 4 महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
सादुलशहर पालिका के कुल 25 वार्डों में 7 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए 5 पुरूष और 2 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग के 5 वार्डों में 3 पुरूष, 2 महिला, सामान्य वर्ग के 13 वार्डों में 9 पुरूष और 4 महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
पदमपुर पालिका के कुल 25 वार्डों में 8 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए 5 पुरूष और 3 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग के 4 वार्डों में 3 पुरूष, 1 महिला, सामान्य वर्ग के 13वार्डों में 9 पुरूष और 4 महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
संगरिया पालिका के कुल 35 वार्डों में 5 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए 3 पुरूष और 2 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। 3 वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए होगा, दो पुरूष व एक महिला वर्ग के लिए निर्धारित किया गया है। इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग के 7 वार्डों में 5 पुरूष, 2 महिला, सामान्य वर्ग के 20 वार्डों में 13 पुरूष और 7 महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
नोहर पालिका के कुल 40 वार्डों में 5 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए 3 पुरूष और 2 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग के 8 वार्डों में 5 पुरूष, 3 महिला, सामान्य वर्ग के 27 वार्डों में 18 पुरूष और 9 महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
भादरा पालिका के कुल 40 वार्डों में 5 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए 3 पुरूष और 2 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। 1 वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए होगा, एक पुरूष वर्ग के लिए निर्धारित किया गया है। इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग के 8 वार्डों में 5 पुरूष, 3 महिला, सामान्य वर्ग के 26 वार्डों में 18 पुरूष और 8 महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
रावतसर पालिका के कुल 35 वार्डों में 8 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए 5 पुरूष और 3 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग के 7 वार्डों में 5 पुरूष, 2 महिला, सामान्य वर्ग के 20 वार्डों में 13 पुरूष और 7 महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है।
पीलीबंगा पालिका के कुल 35 वार्डों में 8 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए 5 पुरूष और 3 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। 2 वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए होगा, एक पुरूष व एक महिला वर्ग के लिए निर्धारित किया गया है। इसी तरह अन्य पिछड़ा वर्ग के 7 वार्डों में 5 पुरूष, 2 महिला, सामान्य वर्ग के 18 वार्डों में 12 पुरूष और 6 महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है। पुरूष वार्ड जो निर्धारित किए गए हैं। वे सामान्य वार्डों की संख्या है।

No comments