Breaking News

बारिश के बाद भूस्खलन बना रुकावट

-अमरनाथ यात्रा पर सीधा असर, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
जम्मू। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में भारी बारिश के चलते भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। भूस्खलन के कारण जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को आज से बंद कर दिया गया है। इसका सीधा और बड़ा असर अमरनाथ यात्रा पर पड़ा है। बाबा अमरनाथ के दर्शन करने जा रहे श्रृद्धालुओं को इससे खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग कब चालू होगा इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

No comments