Breaking News

छत पर खेल रहा बालक करंट से झुलसा

- डबल फेस होने से घरों में कई उपकरण जले
श्रीगंगानगर। पुरानी आबादी में माड़चंद असवाल वाटिका के निकट बीती रात घर की छत पर खेल रहा एक बालक करंट से झुलस गया। उसे जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती करवाया गया है। विद्युत तारे आपसे में टकराने पर आसपास इलाके के कई घरों में बिजली के उपकरण जल गये।
पुरानी आबादी पुलिस थाना के नाइट ड्यूटी अधिकारी एएसआई महेन्द्र ने बताया कि बीती रात करीब नौ बजे दस वर्षीय बालक सुशील पुत्र लक्ष्मण   नेपाली घर की छत पर एक अन्य छात्र के साथ खेेल रहा था। सुशील के हाथ में एक तार थी, जिसे वह घुमा रहा था। यह तार पास से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की तार से टकरा गया, इससे सुशील झुलस गया। परिजनों ने उसे संभाला और अस्पताल में भर्ती करवाया।
मौहल्लेवासियों ने बताया कि लक्ष्मण नेपाली सरकारी स्कूल नम्बर 2 के निकट किराये के मकान में परिवार सहित रहता है। दो बच्चे छत पर खेल रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। तारें भिडऩे के कारण घरों में बिजली के कई उपकरण जल गये। खम्भों पर लगे केबल के कई एम्पीफायर भी जल गये।


No comments