प्रतिभावान विद्यार्थियों को मिलेगा फ्री खाना, घर और पुस्तकालय
- सहकारिता विभाग ने शुरू की मेधावी सहकारी सहयोग योजना
श्रीगंगानगर। प्रतिभावान विद्यार्थियों को फ्री खाना, घर और पुस्तकालय की सुविधा मिलेगी। यह सब संभव होगा गरीब एवं असहाय विद्यार्थियों के लिए मेधावी सहकारी सहयोग योजना के जरिए। यह योजना सहकारिता विभाग द्वारा शुरू की गई है।
इस योजना के तहत संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आईएएस प्री परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 10 विद्यार्थियों को राइसेम की ओर से नि:शुल्क आवास, भोजन एवं पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
प्रारम्भिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले पात्र सफल विद्यार्थी रोल नंबर, परिणाम की प्रतिलिपि एवं पहचान पत्र के साथ 27 जुलाई, 2019 तक राइसेम कार्यालय को ऑफलाइन या द्भड्डद्बश्चह्वह्म्ह्म्द्बष्द्गद्वञ्चद्दद्वड्डद्बद्य.ष्शद्व पर मेल कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि योजना के तहत बीपीएल परिवार, अभ्यर्थी जिनके माता-पिता जीवित न हों, दिव्यांगजन या एससी/एसटी, अन्य (न्यूनतम 50 प्रतिशत) जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग या राजस्थान लोक सेवा आयोग का साक्षात्कार दिया हुआ हो, को वरीयता दी जाएगी।
राजस्थान सहकारी शिक्षा एवं प्रबंधन संस्थान (राइसेम) की शुरू की गई इस योजना में राजस्थान की मेधावी प्रतिभाओं के सहयोग के लिए एक सृजनात्मक पहल करना है। इस योजना के माध्यम से ऐसे मेधावी प्रतिभाओं को आगे लाना है, जिनकी आर्थिक एवं पारिवारिक परिस्थितियां अनुकूल नहीं है। राईसेम की वेबसाईट 222.ह्म्द्बष्द्गद्व.शह्म्द्द पर अधिक जानकारी ली जा सकती है।

No comments