रेगुलेशन बैठक में हंगामा, समेजा के लिए मांगी क्षतिपूर्ति
श्रीगंगानगर। रेगुलेशन कमेटी की बैठक आज विश्राम गृह में आयोजित की गई। इसमें गंगकैनाल के प्रोजेक्ट चेयरमैन समीर सिंह सहित विभिन्न नहरों के अध्यक्ष व अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में शेयर के मुताबिक पंजाब से पूरा पानी लेने की पुरजोर मांग की गई। इस मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष कालू थोरी के नेतृत्व में अनेक किसानों ने हंगामा किया और कहा कि समेजा नहर कई बार टूट चुकी है।
इस कारण वहां के किसानों को बार-बार परेशानी का सामना करना पड़ता है। फसलों की बिजाई नहीं हो पा रही। इसलिए उन्हें क्षतिपूर्ति के रूप में पानी दिया जाए और नहर की लाइनिंग को पक्का किया जाए ताकि बार-बार नहर टूटने की समस्या समाप्त हो सके। उन्होंने अधिशाषी अभियंता को ज्ञापन देकर वस्तुस्थिति से अवगत करवाया। इस मौके पर रामकुमार कस्वां, प्रेम कुमार सहित अनेक किसान उपस्थित थे।

No comments