परिवार धार्मिक यात्रा पर गया पीछे से घर में घुस गए चोर
- नगदी व सोना चोरी
गजसिंहपुर। वार्ड नम्बर 12 में स्थित सुने मकान में चोरों ने धावा बोल दिया। अज्ञात चोर घर से सोने के जेवरात व नगदी चुरा कर ले गये। यह परिवार धार्मिक यात्रा पर गया हुआ था। वापिस लौटा, तो घर में चोरी का पता चला। पुलिस ने अज्ञात चोरों पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार वार्ड नम्बर 12 निवासी तरसेम धाणक पुत्र भूराराम धाणक अपने परिवार सहित धार्मिक यात्रा पर गया हुआ था। यह परिवार सोमवार को घर लौटा, तो दरवाजो के ताले टूटे हुए थे। कमरे में आलमारी टूटी हुई थी। घर का सामान बिखरा हुआ था। आलमारी संभाली, तो उसमें से डेढ़ ताला सोने के जेवरात, 27 हजार रुपए की नगदी व एक मोबाइल फोन गायब मिला। तरसेम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि तरसेम फेरी लगा कर कबाड़ का काम करता है। उसकी रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने बताया कि इलाके में कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई है। इस फुटेज के मुताबिक दो बाइक सवार रात तीन बजे तरसेम के घर के निकट देखाई दे रहे हैं। फुटेज के आधार पर चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

No comments