शिकायत भिजवा दो जांच करवा लेंगे
- जलदाय विभाग अफसरों को नहीं पता दूषित जल सप्लाई का कारण
श्रीगंगानगर। शहर में लम्बे समय से दूषित जल की सप्लाई हो रही है और जलदाय विभाग के जिम्मेदार अफसरों को इसके कारण का ही नहीं पता। बताने के बावजूद शिकायत भिजवाने पर जांच करवा लेने का कह कर पल्ला झाड़ा जा रहा है जबकि शहर में पेयजल के रूप में दूषित जल की समस्या स्थाई रूप ले रही है।
विभिन्न इलाकों के लोगों की शिकायत के बाद पिछले दिनों जिला कलक्टर शिव प्रसाद मदन नकाते ने विभाग के अधीक्षण अभियंता बलराम शर्मा सहित सभी जलदाय अधिकारियों को स्वच्छ जल सप्लाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसका कोई असर जलदाय विभाग के अधिकारियों पर दिखाई नहीं दे रहा। ऐसे में परेशान लोगो कों टैंकरों और कैम्परों से नहाने व पीने का पानी मंगवाना पड़ रहा है।
वार्ड 23 के मुखर्जी नगर में पिछले कई दिनों से दूषित जल की सप्लाई घरों में हो रही है। शिकायतों के बावजूद सुधार नहीं हुआ है। गुरुवार को हालात यह थे कि बस स्टैण्ड के पीछे वाले एरिया में रमन शर्मा व प्रमोद भाटिया आदि लोगों को टैंकर मंगवाकर पानी की आपूॢत करनी पड़ी।
जवाहर नगर सेक्टर एक में भी गन्दे पानी की सप्लाई से लोग परेशान हैं। काले भूरे रंग का बदबूदार पानी लोगों के नहाने लायक भी नहीं है। सैक्टर एक निवासी पीयूश मिड्ढा ने बताया कि पिछले कई दिन से गन्दे पानी की सप्लाई आ रही है। शिकायत करने पर भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
इस गम्भीर समस्या के बारे में संवाददाता ने जब जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता एसएस गिल ने पूछा तो उन्होंने जवाब दिया कि शिकायत भिजवा दो, जांच करवा लेंगे। तब उन्हें बताया गया कि दूषित जल की समस्या इन इलाकों में नई नहीं है।
उन्होंने बताया कि तीन दिन पहले सीसीटीवी के कैमरों के लिए केबल डालने वाले ठेकेदार की लापरवाही से गुरुनानक स्कूल के पास पाइप लाइन टूट गई थी। इसका असर दो तीन दिन तक रहेगा।

No comments