Breaking News

कपड़ा व्यापारी के पेट में कापा घुसेड़ा

- बाइक सवार बैग में लेकर आया था हथियार
जैतसर। कस्बे में कपड़ा व्यापारी के पेट में कापा घुसेड़ दिया गया। घायल व्यापारी को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है। अचानक हुए इस घटनाक्रम को लेकर मंडी में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार संजीव क्लॉथ स्टोर पर दुकानदार संजीव गर्ग आज दोपहर डेढ़ बजे बैठा था। इसी दौरान बाइक सवार एक युवक हाथ में बैग लेकर उसकी दुकान में घुसा। अज्ञात युवक ने बैग से कापा निकाला और संजीव गर्ग पर हमला कर दिया। पहला वार संजीव के पांव में लगा। इसी दौरान संजीव ने बचाव करने के लिए हाथ आगे बढ़ाया, तो अज्ञात युवक ने  संजीव गर्ग के पेट में कापा घुसेड़ दिया।
संजीव की चीख पुकार सुन कर आसपास के लोग एकत्रित हो गये। लोगों ने संजीव गर्ग को सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। समाचार लिखे जाने तक हमलावर का कोई पता नहीं चल पाया था। गौरतलब है कि पुलिस प्रशासन किसान नेतराम द्वारा आत्महत्या किए जाने के बाद कल्याण भूमि में शव के साथ धरना दिए जाने की स्थिति पर नियंत्रण रखे हुए था।


No comments