Breaking News

कार-बस में टक्कर, दो अध्यापिकाएं घायल

नोहर। गांव भूकरका में आज दोपहर रोडवेज बस की टक्कर से कार में सवार दो अध्यापिकाएं घायल हो गई। उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने इस घटना का मुकदमा दर्ज होने से इंकार किया है। एएसआई महेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि गांव भूकरका में स्थित सरकारी स्कूल की व्याख्याता निशा अपनी कार में दो अन्य अध्यापिकाओं को लेकर अपने घर के लिए रवाना हुई। गांव की लिंक रोड़ से नोहर-भादरा सड़क पर चढ़ते से ही रोडवेज बस नम्बर आरजे 31 पीए-3365 से टकरा गई।
कार के अचानक मुख्य मार्ग पर आने पर बस चालक ने बस को नीचे उतार लिया, इसके बावजूद बस-कार में टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार दो अध्यापिकाएं मामूली रूप से घायल हो गई। कार को व्याख्याता निशा चला रही थी। एएसआई ने बताया कि अभी घायल अध्यापिकाओं के बयान दर्ज करने के लिए अस्पताल में जा रहे हैं।


No comments