महिला के कान में 2 दिन से हो रही थी खुजली, डॉक्टर ने निकाली छिपकली
बैंकॉक। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक डॉक्टर ने एक मरीज के कान से जिंदा छिपकली निकाली। दरअसल, महिला के कान में पिछले दो दिन से खुजली और तेज दर्द हो रहा था। मंगलवार को वह राजाविथी अस्पताल पहुंची और डॉक्टर को दिखाया। 25 साल की डॉक्टर वरन्या नगांथावी ने जांच के लिए ऑटोस्कोप का इस्तेमाल किया। उन्होंने देखा कि मरीज के कान में कीड़ा रेंग रहा था। उन्होंने कुछ एंटीबायोटिक ड्रॉप्स मरीज के कान में डाला ताकि कीड़ा खुद बाहर निकल आए, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने एक चिमटी के जरिए उस कीड़े को निकाला। इस दौरान अन्य डॉक्टर और नर्सें हैरान थे, कि अभी तक जिसे वे कीड़ा समझ रहे थे। असल में वह एक छिपकली थी।

No comments