Breaking News

खूब तपा 'नौतपाÓ, अब बरखा बहार का आनंद आएगा पूरा

- नौ दिनों में लू, तेज धूप और भीषण गर्मी रहने का ज्योतिषीय अनुमान सच साबित
श्रीगंगानगर। नौतपा के नौ दिनों में लू, तेज धूप और प्रचंड गर्मी रहने का  ज्योतिषीय गणना के अनुसार पंडितों का अनुमान सच साबित हुआ है। नौतपा पूरे नौ दिनों तक खूब तपा है, लिहाजा इस आधार पर मानसून मेंं बरसात भी बढिय़ा होने की संभावना है। क्योंकि माना जाता है कि नौतपा में जितनी अधिक गर्मी पड़ती है, मानसून मेंं बरसात भी उतनी ही अच्छी होती है। नौतपा के खूब तपने के बाद अच्छी बरसात की संभावना से किसानों और आम लोगों मेंं खुशी है।
पंडित सत्यपाल पाराशर ने बताया कि ज्येष्ठ माह में सूर्य जब चन्द्र प्रधान रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है तो उस दिन से नौ दिनों तक सूर्य तेजी से उष्मा उत्सर्जित करता है। इसी को 'नौतपाÓ कहते हैं। रोहिणी नक्षत्र में सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी कम हो जाती है। इस वजह से पृथ्वी पर सूर्य की किरणों की तपिश अधिक तेज हो जाती है। मान्यता है कि सूर्य की गर्मी और रोहिणी के जल तत्व के कारण मानसून गर्भ में आ जाता है और नौतपा ही मानसून का गर्भकाल माना जाता है। इस बार नौतपा में तेज गर्मी रहने पर बारिश के अच्छे योग बन गए हैं।
पंडित पाराशर ने बताया कि इस साल सूर्य ने 25 मई को शाम 7.54 बजे रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश किया। इसी के साथ नौतपा शुरू हो गया था। इसके बाद नौ दिनों तक खूब गर्मी पड़ी है। आज नौतपा का आखिरी दिन भी अत्यधिक तप रहा है। बारिश के लिहाज से यह बहुत शुभ
संकेत है।
सूर्य 22 को करेगा आद्रा नक्षत्र में प्रवेश
पंडित पाराशर ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब सूर्य आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करता है तो इसे मानसून की शुरुआत माना जाता है। इस साल 22 जून को सूर्य आद्रा नक्षत्र में प्रवेश कर रहा है। इसी दिन से मानसून की शुरुआत हो जाएगी।
पंडित सत्यपाल पाराशर का
कहा एक-एक शब्द सही
भागवताचार्य पंडित सत्यपाल पाराशर का नौतपा संबंधी अनुमान सच साबित हुआ है। पंडित पाराशर के अनुमान को सांध्य बॉर्डर टाइम्स ने 13 मई को 'इस बार 'नौतपाÓ 25 मई से, छक्के छुड़ा देगी प्रचंड गर्मीÓ शीर्षक से प्रथम पृष्ठ पर प्रकाशित किया था। इसमें पंडित पाराशर ने बताया था कि भीषण गर्मी का पर्याय 'नौतपाÓ 25 मई से शुरू होगा। नौतपा के नौ दिनों में लोगों को गर्मी झेलने को तैयार हो जाना चाहिए। नौतपा के दौरान तापमान अत्यधिक बढ़ेगा। इस दौरान लू, तेज धूप और भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। नौतपा 3 जून तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन तापमान बढ़ता ही जाएगा। अपने आकलन में पंडित पाराशर ने जो अनुमान व्यक्त किया है, वह अक्षरश: सही साबित हुआ है।


No comments