मौसम विभाग की चेतावनी
- श्रीगंगानगर में तीन दिन तेज रहेगा रात का तापमान
श्रीगंगानगर। क्षेत्र मेंं पड़ रही भीषण गर्मी और लू से जल्दी निजात मिलने वाली नहीं लग रही है। मौसम विभाग का कहना है कि श्रीगंगानगर जिले में लू का सिलसिला एक सप्ताह तक ऐसे ही चलता रहेगा। दिन में तो लोग लू झेल ही रहे हैं, अब गर्म रातों का सिलसिला भी शुरू होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाली तीन रातें बेहद गर्म रहेंगी।
क्षेत्र में आज सुबह सूर्योदय के साथ ही भीषण गर्मी ने प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया। सूर्योदय के साथ ही चिलचिलाती धूप की वजह से लोगों के पसीने छूटने शुरू हो गए। सुबह दस बजे के बाद लू के थपेड़े शुरू हो गए। दोपहर मेंं तो घरों से निकलना दूभर हो गया।
लोग चिलचिलाती धूप और लू से बचने के लिए छायादार स्थानों में दुबके रहने पर मजबूर हो गए। लोगों ने ठंडाई, कोल्ड ड्रिंक, नींबू पानी आदि पीकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश की।
मौसम विभाग के अनुसार लू का प्रकोप बारह जून तक इसी प्रकार जारी रहेगा। इस बीच न्यूनतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाने से रातें भी गर्म हो जाएंगी। मौसम विभाग के अनुसार आठ, नौ और दस जून को रातें गर्म रहेंगी। जिले मेंं सात, आठ, नौ, दस, ग्यारह और बारह जून को अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।
केरल के करीब पहुंचा मानसून
नई दिल्ली। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अनुमान में बताया है कि मानसून केरल के नजदीक पहुंच चुका है, लेकिन आठ जून तक ही इसकी पुष्टि हो पाएगी। इस लिहाज से देश के अन्य हिस्सों में भी मानसून की बारिश देरी से होने के आसार हैं। आमतौर पर 15 जून तक मानसून मुंबई में दस्तक दे देता है। लेकिन, इस बार इसके एक हफ्ता लेट होने का अनुमान जताया जा रहा है।

No comments