श्रीकरणपुर क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों की जांच शुरू
- बैठक के दौरान पिछले दिनों सीईओ ने दिए थे निर्देश
श्रीगंगानगर। श्रीकरणपुर क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों की जांच शुरू की गई है। अधूरे पड़े निर्माण कार्यों, उनकी गुणवत्ता व अन्य कामों को लेकर मिल रही शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुए जिला परिषद सीईओ सौरभ स्वामी ने 4 जून को श्रीकरणपुर में बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि वे सम्बंधित ग्राम पंचायतों के कार्यों की जांच करें और इसकी रिपोर्ट शीघ्र सौंपे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायतों के ग्राम विकास अधिकारियों द्वारा कई कार्य अधूरे छोड़ रखे हैं। इसके अलावा कई कामों की सीसी जारी नहीं हुई। एमएलए कोटे से जारी की गई राशि के कार्य अब तक पूरे नहीं किए गए हैं। उनसे जवाब मांगा गया है। श्रीकरणपुर पंचायत प्रसार अधिकारी इन जांचों में जुटे हुए हैं।

No comments