Breaking News

उत्तर भारत में भीषण गर्मी से राहत के आसार

- 'वायुÓ तूफान से मानसून में होगी देरी
नई दिल्ली। भीषण गर्मी से झुलस रही राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारतियों को अगले एक हफ्ते तक राहत रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से दिल्ली में आंधी और हल्की फुल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।
ऐसे में तापमान में आई गिरावट की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। यही नहीं चक्रवाती तूफान 'वायुÓ के चलते भी बदली हवा की दिशा से तापमान में कुछ गिरावट आई है। जिससे दिल्लीवासियों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। इसी का नतीजा है कि दो पहले राजधानी के कई इलाकों में पारा 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।
वहीं अरब सागर से बहकर आने वाली आद्र हवाओं ने तापमान में 6 डिग्री तक की गिरावट ला दी। दिल्ली के मौसम की बात करें तो यहां नम हवाओं ने बढ़ते तापमान की गति को रोक दिया है। यही वजह है कि सफदरजंग स्थित मौसम विभाग के केन्द्र में गुरुवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया। यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है ।मौसम विभाग के अनुसार अगले एक हफते तक आंधी, घटा और बारिश का दौर जारी रहेगा।


No comments