Breaking News

बजरी माफिया को लेकर वसुंधरा राजे ने गहलोत पर साधा निशाना

जयपुर। राजस्थान में सक्रीय बजरी माफियाओं और एक के बाद एक हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने चिंता और नाराजग़ी जताई है। राजे ने गहलोत सरकार की कार्यशैली को कटघरे में रखते हुए जमकर निशाना साधा है। राजे ने प्रदेश में बजरी माफियाओं के आतंक को शर्मनाक बताते हुए ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया जारी की है।
राजधानी जयपुर में एक व्यक्ति की बजरी डम्पर से कुचलकर ह्त्या करने का जि़क्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने ये ट्वीट किया है। इसमें लिखा है, 'Ó बजरी माफियाओं के हाथों जयपुर निवासी किशोर सिंह की नृशंस हत्या निंदनीय है। कानून को धता बताने का यह घिनौना कृत्य राजस्थान के साथ कभी जुड़ा हुआ नहीं था। क्या भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वालों के साथ गहलोत शासन में व्यवहार का यही तरीका है शर्मनाक!ÓÓ
टोंक के बनास नदी में अवैध रूप से चल रहे बजरी खननकर्ताओं की दबंगई लगातार बढ़ती जा रही है। निवाई पुलिस उपाधीक्षक अंजुम कायल जाप्ते के साथ बुधवार रात क्षेत्र के जेबाडिय़ा में अवैध खनन पर कार्रवाई करने गए थे। उन्होंने बजरी से भरे करीब 10 ट्रेक्टर-ट्रॉली को रोक लिया, लेकिन गांव के महिला-पुरुष मौके पर पहुंच गए।
वे खननकर्ताओं के साथ मिलकर पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगे। इस पर अवैध बजरी से भरे 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक भागने में सफल हो गए। हालांकि पुलिस ने विरोध कर रहे अज्ञात लोगों के खिलाफ के खिलाफ राजकार्य में बाधा का मामला दर्ज कर लिया।


No comments