लुधियाना सेंट्रल जेल में कैदियों और पुलिस के बीच मुठभेड़
- एक की मौत, कई घायल, डीएसपी की गाड़ी फूंकी
लुधियाना। सेंट्रल जेल में दो गुटों के बीच झगड़ा बड़े विवाद में तबदील हो गया है। कैदियों और पुलिस के बीच शुरू हुए इस झगड़े में एक कैदी मौत हो गई है। जेल के अंदर अभी भी फायरिंग जारी हैैै, जिसमें कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। कैदियों ने मौके पर पहुंचे डीएसपी की गाड़ी को फूंक दिया। जिला उपायुक्त (डीसी) भी मौके पर पहुंचे हैं।
फायरिंग में मारे गए व्यक्ति की पहचान संदीप सूद के रूप में हुई है। फायरिंग के बीच कई कैदियों ने जेल से भागने की कोशिश की। यह कैदी दीवार फांदकर भागने की कोशिश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि नौ कैदी भागने में कामयाब हो गए हैं। भाग रहे चार कैदियों को पकड़ लिया गया है। लुधियाना की सेंट्रल जेल में दो गुटों में झगड़ा हो गया। बताया जा रहा है कि यह झगड़ा पुलिस और कैदियों के बीच हुआ है। पुलिस को झगड़ा कर रहे लोगों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी कर दिए हैं। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर के थानों से भी अतिरिक्त पुलिस बलों को मौके पर बुला दिया गया है। डीसी भी मौके पर हैं। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

No comments