ट्रैक्टर ने कुचल दिया मासूम
- गरीब इतने कि लाश घर ले जाने के लिए नहीं थे पैसे
अनूपगढ़। वार्ड नम्बर 1 चूना फाटक के निकट बीती रात ट्रेक्टर के नीचे कुचले जाने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। पुलिस ने आज दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बालक अपने मामा के घर आया हुआ था। मृतक का परिवार इतना गरीब है कि शव घर ले जाने के लिए ऑटो की व्यवस्था करने में भी सक्षम नहीं है। जनसहयोग से ऑटो की व्यवस्था करके बच्चे का शव घर भेजा गया।
जानकारी के अनुसार वार्ड नम्बर 1 में बीती रात प्रहलादराम पुत्र चैनाराम बावरी का आठ वर्षीय पुत्र सुनील घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गांव 89 जीबी की तरफ से आये ट्रेक्टर नम्बर आरजे 07 आरडी-7787 ने सुनील को टक्कर मार दी। ट्रेक्टर पीछे लगी लिफ्ट में सुनील को घसीटता आगे ले गया। मौके पर सुनील की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आज दोपहर पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। ट्रेक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिवार के पास शव घर ले जाने के लिए रुपए नहीं थे। इस पर जनसहयोग से ऑटो की व्यवस्था करके शव घर भेज दिया गया।

No comments