Breaking News

होटल की रसोई में लगी आग

श्रीगंगानगर। गोल बाजार स्थित पैगोडा होटल की रसोई में लगे एग्जास्ट में सोमवार सुबह आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी यह आग वायरिंग से फैलती हुई पास में ही बिजली के खम्भे तक पहुंच गई। इससे विद्युत तारों में चिंगारियां और धुआं देखकर अफरा-तफरी मच गई। समय रहते फायर ब्रिगेड को सूचना मिलने के कारण बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया। अग्निशमन सूत्रों के अनुसार सुबह करीब साढ़े 8 बजे पैगोडा होटल के पीछे छोटी गली में रसोई के एग्जास्ट में आग लगने की सूचना मिली थी। जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचती, आग के कारण नजदीक के विद्युत पोल की तारेें भी जल गईं। दमकलकर्मियों ने पहुंचते ही आग पर काबू पा लिया। इससे पहले ट्रेक्टर मार्केट इलाके की विद्युत सप्लाई बंद करवा दी गई थी।


No comments