Breaking News

सब्जी के दाम को लेकर बहस, दुकानदार ने चाकू गोदकर कर दी हत्या

नई दिल्ली। क्या किसी की जान की कीमत महज 10 रुपए हो सकती है. आप कहेंगे नहीं, लेकिन मुंबई से सटे दादर इलाके में मात्र 10 रुपये के विवाद में एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस के मुताबिक, 10 रुपये के भुगतान को लेकर एक सब्जी विक्रेता और ग्राहक के बीच जमकर बहस हो गई. कहासुनी इतनी बढ़ी कि सब्जी विक्रेता ने ग्राहक पर चाकू लेकर हमला बोल दिया. सोमवार रात हुई इस घटना में ग्राहक की मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी सब्जी विक्रेता को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है.


No comments