Breaking News

श्रीबिजयनगर हत्याकांड में एक आरोपी की गिरफ्तारी की चर्चा

श्रीगंगानगर (एसबीटी)। श्रीबिजयनगर थाना क्षेत्र के ऊषा हत्याकांड में पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार करने की चर्चा है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि से इनकार किया है। चर्चा है कि ऊषा हत्याकांड में पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह युवक कुछ समय पहले मृतका के घर काम करने आया था।
आरोपी को संभाग के एक जिले से गिरफ्तार करने की जानकारी है। सम्पर्क करने पर एडीशनल एसपी सुरेंद्रसिंह राठौड़ और थाना प्रभारी फूलचंद शर्मा ने इस मामले मेें किसी आरोपी की गिरफ्तारी से इनकार किया है। शर्मा ने बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी में टीमें लगी हुई हैं। जैसे ही कोई सफलता मिलेगी, जानकारी सार्वजनिक की जाएगी।


No comments