Breaking News

कम्पनी में निवेश करके बड़ा मुनाफा लेने का दिया लालच

- 11 लाख रुपए ठगे, कम्पनी संचालकों व एजेंटों पर मुकदमा दर्ज
हनुमानगढ़ (एसबीटी)। निजी कम्पनी में निवेश करके बड़ा मुनाफा होने का लालच  करने वाले एक व्यक्ति से 11 लाख रुपए की ठगी हो गई। ठगी के शिकार व्यक्ति ने अब टिब्बी पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवा कर न्याय मांगा है। पुलिस के अनुसार गांव खाराखेड़ा निवासी राजकुमार पुत्र बंसराज गडरिया की रिपोर्ट पर किंग्स इन्फोरर्मस डवल्पर्स कम्पनी के निदेशक रविन्द्र पुत्र अवतार सिंह, परमोटर कमलजीत सिंह व सिरसा ब्रांच के मैनेजर विक्रम पुत्र महावीर, एजेंटर साहबराम पुत्र रामसिंह जोधका निवासी सिरसा, प्रदीप  पुत्र जगदीश गोदारा, महेन्द्र पुत्र लक्ष्मण शर्मा निवासी सिरसा व राजेन्द्र पुत्र मनीराम निवासी डबवाली ने कम्पनी में निवेश करवा कर उसके साथ 11 लाख रुपए की ठगी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। राजकुमार गडरिया ने पुलिस को बताया कि साहबराम, प्रदीप व राजेश उसके पास आये और बताया कि वह कम्पनी में एजेंट हैं। उनकी कम्पनी में निवेश करके वह बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। इसके बदले में उनकी कम्पनी की पॉलिसी लेनी होगी। वह एजेंटों के बहकावे में आ गया और कम्पनी में 11 लाख रुपए लगा दिए। पॉलिसी परिपक्कव होने पर उसे 24 लाख रुपए का भुगतान होना था। पॉलिसी परिपक्कव होने पर भुगतान लेने के लिए जब उन्होंने  एजेंटों से सम्पर्क किया, तो उन्होंने कहाकि कम्पनी बंद हो गई है। उन्होंने ठगी करनी थी, सो कर ली। पुलिस ने बताया कि मुकदमे की जांच एएसआई राजकुमार को सौंपी गई है।


No comments