Breaking News

जिला न्यायालय के रिकॉर्ड रूम में घुसा सांप

- कर्मचारियों में मचा हड़कंप, पकड़कर ले गए दमकलकर्मी
श्रीगंगानगर। जिला मुख्यालय स्थित न्यायालय के रिकॉर्ड रूम (अभिलेखागार) में सोमवार सुबह एक सांप घुस गया। फर्श पर सांप को रेंगते देख न्यायिक कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अन्य लोग भी चौंक गए। बाद में सूचना मिलने पर दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सांप को पकड़कर ले गए। कर्मचारियों के यहां से सांप लेकर जाने के बाद रिकॉर्ड रूम में स्थिति सामान्य हुई।
जानकारी के अनुसार जिला एवं सैशन न्यायालय के पिछले हिस्से में बने रिकॉर्ड रूम में आज सुबह साढ़े 7 बजे सांप देखा गया। फर्श पर सांप रेंगते देख रिकॉर्ड रूम के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। शोर-शराबा सुनकर न्यायालय परिसर मेें मौजूद अन्य लोग भी रिकॉर्ड रूम पहुंचे। इस दौरान दमकल विभाग को भी सूचना दे दी गई। दमकल कर्मचारियों ने रिकॉर्ड रूम पहुंचकर सांप को बाहर निकाल कर पकड़ा। फिर सफेद रंग की बड़ी पारदर्शी थैली में डालकर ले गए। कर्मचारियों द्वारा सांप लेकर जाने के बाद  स्थिति सामान्य हुई और न्यायिक कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।


No comments