Breaking News

ट्रेन से कटन पर वृद्ध की मौत

- आज सुबह हुआ हादसा
रामसिंहपुर। रामसिंहपुर पुलिस थाने से कुछ दूरी पर ही आज सुबह एक अधेड़ ने रेलगाड़ी से कट कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
एएसआई ओम ने बताया कि मृतक की पहचान 60 वर्षीय भागीरथ पुत्र नानकराम निवासी 64 जीबी रामसिंहपुर के रूप में हुई। भागीरथ व उसका परिवार पास ही खेत में बनी ढाणी में रहता है और काश्त करता है। भागीरथ आज सुबह अपनी ढाणी के निकट ही रेलवे लाइन पर आया और अनूपगढ़ से सूरतगढ़ जा रही गाड़ी के आगे आ गया, उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
ट्रेन के नीचे वृद्ध के कटने पर रेलगाड़ी रूक गई। इसे देख कर पास ही ढाणी में रहने वाला परिवार वहां आ गया। परिजनों ने शव की पहचान भागीरथ के रूप में की। आत्महत्या के कारण अज्ञात बताए जाते हैं।


No comments