Breaking News

जिला परिषद सीईओ घड़साना पहुंचे, ली बैठक

- अब तक के कार्यों की हुई समीक्षा, प्रगति रिपोर्ट मांगी
श्रीगंगानगर। जिला परिषद सीईओ सोमवार को घड़साना पंचायत समिति पहुंचे। यहां जिला परिषद के एक्सईएन प्रेम कुमार अग्रवाल, आरके यादव  भी इनके साथ थे।
यहां एलडीसी व ग्राम विकास अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही, इनसे प्रगति रिपोर्ट मांगी गई। ग्राम पंचायतों में नरेगा कार्यों को बढ़ाने के निर्देश दिए गए। ग्राम विकास अधिकारियों से कहा गया कि वे इस पर विशेष ध्यान रखें। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखें।
कहीं भी किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक बैठक जारी थी।


No comments