Breaking News

500 घरों के ऊपर से गुजर रही है लाइन

- सरपंच के नेतृत्व में प्रशासन से मिले लोग
श्रीगंगानगर। ग्राम पंचायत चक 3-ई छोटी के लगभग 500 घरों के ऊपर से 132 केवी की विद्युत लाइन गुजर रही है। लाइन के नीचे भूखंडों के यूआईटी द्वारा पट्टे जारी किए हुए हैं। इसके अलावा बिजली, पानी के सभी कनेक्शन भी दिए हुए हैं। यहां लोग पिछले 30 से 35 वर्षों से घर बनाकर रह रहे हैं। लेकिन 132 केवी की लाइन की वजह से यहां हादसे का हमेशा भय बना रहता है। इस सम्बंध में आज सरपंच सुनीता सिगड़ के नेतृत्व में अनेक लोग एडीएम प्रशासन ओमप्रकाश जैन से मिले और उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि शहर के नवनिर्माण व पंचायत के विकास को देखते हुए लोगों के घर न हटाकर 132 केवी लाइन को हटवाया जाए ताकि कोई अप्रिय घटना न घटे, अन्यथा ग्रामीण आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे।


No comments