Breaking News

प्लाट के विवाद को लेकर सो रहे परिवार पर हमला

- पति-पत्नी व पुत्र घायल
जैतसर। निकटवर्ती गांव कीकरवाली जोड़ी में बीती रात अपने प्लाट में सो रहे परिवार पर एक दर्जन से अधिक लोगों ने हमला कर दिया। हमले में घायल पति-पत्नी व पुत्र को सूरतगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आज दोपहर तक घायलों के बयान तक दर्ज नहीं किए।
जानकारी के अनुसार हमले में करनैल सिंह, उसकी पत्नी सुरजीत कौर, पुत्रों जसविन्द्र सिंह व गुरमीत सिंह को चोटें आई। परिवार के लोग सो रहे थे। हमलावरों ने लाठियों से लैस होकर सो रहे लोगों पर हमला कर दिया। परिवार के लोगों ने दूसरे मकान में छिप कर जान बचाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने इन लोगों को बचाया और सूरतगढ़ के अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल जसविन्द्र सिंह ने इस संवाददाता को बताया कि उन्होंने गांव में करीब बीस वर्ष पूर्व एक प्लाट खरीदा था। इस प्लाट में ८ शेष ञ्च 2 पर
वह परिवार सहित रहते हैं।  इस प्लाट पर जीत ङ्क्षसह व उसके परिवार के लोग अपना हक जता रहे हैं। कई वर्षो से प्लाट में मकान बना कर रह रहे हैं। हमलावरों ने उन पर हमला  करने के बाद मकान में तोडफ़ोड़ कर दी। पशुओं को भी पीटा। पुलिस ने बताया कि बीती रात घटना को लेकर अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।


No comments