मांगी अमन और चैन की दुआ
- ईद-उल-फितर पर अदा की नमाज
श्रीगंगानगर। ईद-उल-फितर बुधवार को मनाई गई। पुरानी आबादी स्थित ईदगाह में सुबह आठ बजे ईद की नमाज अता की गई। बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलम्बी नमाज अता करने के लिए ईदगाह पहुंचे। इलाके के जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
नमाज अता करते हुए इलाके के अमन और चैन की दुआ मांगी गई। विधायक राजकुमार गौड़, सभापति अजय चाण्डक, पूर्व सभापति जगदीश राय जांदू, महेश पेड़ीवाल, पूर्व जिलाप्रमुख सीताराम मौर्य, सीओ सिटी इस्माइल खां, पार्षद सलीमअली चौपदार आदि ने नमाज के बाद मुस्लिम सामुदाय के लोगों को पर्व की मुबारकबाद दी। ईद-उल-फितर पर ईदगाह के आस-पास मेले जैसा माहौल रहा।
खिलौनों आदि की दुकानें सजी रहीं। एफ ब्लॉक स्थित मस्जिद व वार्ड नंबर 4 मींयों की ढाणी स्थित मस्जिद में भी ईद-उल-फितर की नमाज अता की गई।
ईद पर लोगों के उत्साह को देखते हुए पुलिस एवं प्रशासन ने भी व्यापक व्यवस्था कर रखी थी। पुरानी आबादी में ईदगाह और आसपास ही नहीं, रवि चौक, उदा राम चौक, कोढिय़ांवाली पुलिया और ताराचंद वाटिका आदि क्षेत्र में पुलिस जाब्ता तैनात रहा।

No comments