ग्यारह राज्यों में दिख सकते हैं नए राज्यपाल, रेस में बीजेपी के कई दिग्गज!
नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को आंध्र प्रदेश का राज्यपाल बनाए जाने की खबर सोमवार को सोशल मीडिया पर उड़ी. मगर, बाद में खुद सुषमा ने साफ किया कि ऐसी कोई बात नहीं है. दरअसल चर्चा तब शुरू हुई, जब केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ट्वीट कर सुषमा स्वराज को राज्यपाल बनने की बधाई दे दी. जिसके बाद सुषमा स्वराज को ट्वीट कर सफाई देनी पड़ी. इस घटनाक्रम के बाद अब उन राज्यों को लेकर अटकलें लगने लगीं हैं, जहां के राज्यपालों का कार्यकाल अगले दो से तीन महीनों में खत्म हो रहा है. अगर सेवा विस्तार नहीं हुआ तो देश के 11 राज्यों में नए राज्यपाल दिखेंगे.
रेस में कई नेताओं के नाम शामिल : 2019 के लोकसभा चुनाव मैदान मे बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता नहीं उतरे थे. माना जा रहा था कि आने वाले समय में बीजेपी उन्हें संगठन या किसी अन्य भूमिका में ला सकती है. ऐसे में चुनाव से दूर रहे बीजेपी नेताओं का नाम राज्यपाल की रेस में बताया जा रहा है. सुषमा स्वराज ने भले ही राज्यपाल बनने के मुद्दे पर सफाई दी है, मगर सूत्र बता रहे हैं कि उनके नाम पर विचार चल रहा है. हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि सुषमा स्वराज इस पेशकश को स्वीकार करने के मूड में नहीं हैं. सक्रिय राजनीति से खुद को दूर रखने की वजह से ही उन्होंने इस बार चुनाव न लडऩे का फैसला किया था. अन्य नेताओं की बात करें तो मार्गदर्शक मंडल में शामिल पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, बंडारू दत्तात्रेय, कलराज मिश्र, करिया मुंडा, भगत सिंह कोश्यारी, बिजोय चक्रवर्ती, सुमित्रा महाजन के नाम को लेकर अटकलें लग रहीं हैं।

No comments