Breaking News

दमदार एक्टे्रस कीर्ति और सोहम शाह एक साथ आएंगे नजर

- डायरेक्टर पवन कृपलानी की शॉर्ट फिल्म मेंं दिखेंगे दोनों
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर निवासी फिल्म निर्माता एवं अभिनेता सोहम शाह (सुरेश शाह) और जानी-मानी अदाकारा कीर्ति कुल्हारी ने डायरेक्टर पवन कृपलानी की एक शॉर्ट फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। यह पहला मौका है जब सोहमशाह और कीर्ति किसी प्रोजेक्ट के लिए साथ आ रहे हों।
 हाल ही में दोनों ने पवन कृपलानी की शॉर्ट फिल्म की शूटिंग भी पूरी की है। निर्माता इस बात का पूरा ख्याल रख रहे हैं कि इसकी कहानी लीक न हो, जिस कारण उन्होंने इसके बारे में किसी को भी जानकारी नहीं दी है। हालांकि एक बात तो तय है कि जिस फिल्म का हिस्सा सोहम शाह और कीर्ति जैसे कलाकार बने हैं वो निश्चित तौर लीग से हट कर होगी।
अब जबकि सोहम शाह इस शॉर्ट फिल्म का हिस्सा बन गए हैं तो यह भी स्पष्ट हो गया है कि वो अब सिर्फ बड़े पर्दे ही नहीं बल्कि उन सारे माध्यमों का भी हिस्सा बनेंगे, जिनमें उन्हें अपनी कला को दिखाने का मौका मिलेगा। संभावना है कि आने वाले समय में सोहम को लोग फिल्मों के अलावा और भी ऐसे कई विभिन्न प्लेटफॉर्म पर लगातार देखेंगे।
गौरतलब है कि जहां सोहम शाह अपनी शिप ऑफ थीशियस, तुम्बाड़, सिमरन, तलवार जैसी फिल्मों से पहचान बना चुके हैं, वहीं कीर्ति कुल्हारी पिंक, उरी, ब्लैकमेल, ईदु सरकार जैसी फिल्मों में कमाल कर चुकी हैं।


No comments