Breaking News

निहालचंद व उनके परिवार ने किया मतदान

रायसिंहनगर। लोकसभा चुनाव में हर उम्र का मतदाता अपना योगदान दे रहा है। भाजपा प्रत्याशी की माता 85 वर्षीय सुरजी देवी ने मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में योगदान दिया।
प्रत्याशी निहालचंद मेघवाल की माता, उनकी पत्नी और उनके बच्चों ने भी मतदान किया। दोपहर 11 बजे तक करीब 30 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इससे पहले आज सुबह भाजपा प्रत्याशी ने बूथ संख्या 43 पर मतदाता किया। समेजा बूथ पर धीमे मतदान के कारण मतदाताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह से ही गर्मी का रौद्र रूप देखने को मिल रहा था। सहायक रिटर्निंग अधिकारी संदीप कुमार ने चुनाव कंट्रोल रूम से पल पल की जानकारी दी। तकनीकी खराबी के चलते आज सुबह तीन वीवीपैट की ट्रोल यूनिट बदली गई।


No comments