अरूट महाराज को माल्यार्पण के बाद किया रक्तदान
श्रीगंगानगर। अरोड़वंश समाज के प्रवर्तक श्री अरूट जी महाराज की जयन्ती पर गुरुवार को श्री अरोड़वंश सनातन धर्म मंदिर (ट्रस्ट) के तत्वावधान में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
सुबह बीरबल चौक स्थित श्री अरोड़वंश मंदिर परिसर में स्थापित श्री अरूट जी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। माल्यार्पण करने वालों में ट्रस्ट के अध्यक्ष कपिल असीजा, सचिव दीपक मिड्ढा, सुदर्शन बतरा, नरेश मोंगा, गोल्डी डोडा, गोपाल वाट्स, अजय नागपाल, शरद जसूजा, दीपक जसूजा, धीरज अदलखा, दीनानाथ चलाना आदि शामिल थे। इसके बाद तपोवन ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 51 यूनिट रक्त का लक्ष्य रखा गया। दोपहर तक 31 यूनिट रक्त का संग्रहण कर लिया गया था। इससे पहले शाम पांच बजे अरोड़वंश पब्लिक स्कूल में नि:शुल्क थॉयराइड व दंत रोग जांच शिविर का आयोजन होगा।

No comments