Breaking News

विप्र समाज ने मनाया परशुराम जन्मोत्सव

- शहरभर में हुए कई धार्मिक आयोजन
श्रीगंगानगर। भगवान परशुराम जयंती पर विप्र समाज की ओर से मंगलवार को कई कार्यक्रम आयोजित किये गये। इन कार्यक्रमों में विप्र समाज के लोगों ने भगवान परशुराम को याद किया।
गऊशाला मार्ग पर स्थित परशुराम चौक पर हुए कार्यक्रम में पूजा-अर्चना की गई। परशुराम चौक पर पूजा-अर्चना के बाद फूलों की बारिश की गई तथा भगवान परशुराम महाराज को भोग लगाकर प्रसाद  का वितरण किया गया। इसके बाद मीरा चौक स्थित गुर्जर गौड़ धर्मशाला में हवन-यज्ञ का आयोजन विजय पंचारिया के नेतृत्व में किया गया। जिसमें समाज के महिला व पुरूषों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया।
विप्र फाउण्डेशन द्वारा भगवान परशुराम जयंती पर मीरा चौक स्थित गौतम आश्रम में हवन यज्ञ व भगवान परशुराम की महाआरती का आयोजन किया गया। जिला प्रवक्ता विजय पंचारिया ने बताया कि हवन यज्ञ पं. किशन शर्मा एवं लक्ष्मीनारायण उपाध्याय पल्लू वाले द्वारा सम्पन्न करवाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रवीण गौड़ ने परशुराम जयंती की बधाई देते हुए आगामी दिनों में सम्मान समारोह आयोजित कर समाज के वरिष्ठ नागरिकों एवं प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करने की घोषणा की।
इन कार्यक्रमों में विधायक राजकुमार गौड़, कार्यक्रम संयोजक व राजस्थान ब्राह्मण महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश गौड़, मनीष पारीक, मनोहरलाल शर्मा, पवन गौतम, मदनलाल जोशी, श्रवण पारीक, लक्ष्मीकांत गौड़, महेन्द्र उपाध्याय, डॉ. आरपी भारद्वाज, पदम कौशिक, रघुवीर शर्मा, मांगीलाल सारस्वत, सुभाष शर्मा शामिल हुए।
इसके अलावा राजेन्द्र शर्मा, अशोक गौतम, कर्मचारी नेता सतीष शर्मा, सुभाष भारद्वाज, सत्यनारायण शर्मा, विनोद गौतम, ताराचंद पारीक, सुनीता पंचारिया, आनंद शर्मा, रामबिलाश शर्मा, राधेश्याम शर्मा, राजेश सारस्वत, नरेन्द्र शर्मा, मयूर पारीक, चैतन्य शर्मा, ओमकुमार धनखड़, ओपी जोशी, राजेश गौड़, प्रभा शर्मा, महावीर शर्मा, सतपाल शर्मा, डॉ. आर.पी. भारद्वाज, जगदीश तिवाड़ी, नानूराम शर्मा, डॉ. प्रेम प्रकाश खण्डेलवाल, बनवारी लाल ओझाइया, एडवोकेट कुन्दन जोशी, सतीश शर्मा, मनोज कपिल, सचिन शारद, राजेश सिंवाल, जवाहरलाल जोशी, झम्मन लाल जोशी, नत्थूराम जाजड़ा, नारायण सांकरोत, निर्मल शर्मा, वीरेन्द्र शर्मा, विमलेश शर्मा, तृप्ता शर्मा, सुमन शर्मा, निशा शर्मा, रणवीर शर्मा, श्रवण पारीक, मनीष शर्मा, आशीष वशिष्ट, योगेन्द्र पंचारिया, राजेश सारस्वत, हितेश सहित भारी संख्या में समाज के गणमान्य विप्र बन्धु उपस्थित थे।


No comments