यूपी में बीजेपी को भारी जीत, महागठबंधन का नहीं चला जादू
लखनऊ. लोकसभा चुनाव के अब तक के रुझानों में उत्तरप्रदेश में महागठबंधन के बावजूद भाजपा 59 सीटों पर आगे चल रही है। भाजपा को इस बार 49 प्रतिशत वोट मिले। 2014 लोकसभा चुनाव में 42.6 प्रतिशत मिले थे। हालांकि, इस बार भाजपा को 2014 की तुलना में 16 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। यहां गठबंधन 19 सीट (बसपा- 11, सपा-8 और रालोद 1) और कांग्रेस 2 पर आगे चल रही है।
गठबंधन में बसपा को फायदा मिलता दिख रहा है। बसपा उप्र में पिछली बार खाता नहीं खोल पाई थी, इस बार पार्टी 11 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस सिर्फ 1 सीट पर आगे है। उप्र में सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटें हैं। 2014 में इनमें से एनडीए को 73 पर जीत मिली थी।
वाराणसी से नरेंद्र मोदी 2 लाख 53 हजार वोटों से आगे, राजनाथ सिंह लखनऊ सीट पर 2 लाख 25 हजार वोटों से आगे, उन्नाव से साक्षी महाराज 3 लाख 52 हजार वोटों से आग, रायबरेली से सोनिया गांधी 75 हजार वोटों से आगे, पीलीभीत से वरुण गांधी 90 हजार वोटों से आगे, मुलायम सिंह मैनपुरी से 9 हजार वोटों से आगे, इलाहाबाद से रीता बहुगुणा जोशी 67 हजार वोटों से आगे चल रही हैं।

No comments