निहालचंद चोपड़ो अभियान की कवरेज करने वाले मीडियाकर्मी का मोबाइल तोड़ा
श्रीगंगानगर। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी निहालचंद मेघवाल की खिलाफत कर रहे निहालचंद चौपड़ो अभियान के कार्यकर्ताओं को आज कथित रूप से प्रत्याशी के समर्थकों ने नगर परिषद के आगे घेर लिया और मारपीट कर दी। इस घटनाक्रम की कवरेज कर रहे एक मीडिया कर्मी पर भी समर्थकों ने हमला कर दिया। उसका मोबाइल तोड़ दिया। इस घटना से पत्रकारों में रोष फैल गया है।
जानकारी के अनुसार निहालचंद चोपड़ो अभियान के कार्यकर्ता आज नगर परिषद में पहुंचे थे। इस पर निहाल के कई समर्थक भी वहां पहुंच गये। समर्थकों ने सरकारी कार्यालय में घुस कर दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लिए प्रशासन को सूचना कर दी। समर्थक सरकारी कर्मचारी से इनकी वीडियो बनवाने लगे। इसी दौरान भागने वाले कुछ लोगों को समर्थकों ने पकड़ लिया और मारपीट करने लगे। गालियां दी गई। इस घटनाक्रम को मीडिया कर्मी विनोद राजपूत व रमेश पिहाल ने कवर करना शुरू कर दिया। यह देख कर जिला प्रमुख के पति सुशील श्योराण ने विनोद राजपूत से गाली गलौच करते हुए मोबाइल छीन लिया और तोड़ दिया। विनोद के साथ मारपीट की गई। रमेश पिहाल के साथ दुव्र्यवहार किया गया। इस मामले को लेकर भाजपा के कुछ नेता भी नगर परिषद पहुंच गये हैं। पूरा घटनाक्रम नगर परिषद के गेट पर दोपहर करीब 12 बजे हुआ। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में नगर परिषद में वार्तालाप चल रही है।

No comments