Breaking News

पवन व्यास हत्याकांड : बंद रहा नोहर कस्बा

- भाजपा-कांग्रेस के नेता जुटे, एसडीएम कार्यालय के सामने हुई सभा
श्रीगंगानगर। बहुचर्चित पवन व्यास हत्याकांड के दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर नोहर कस्बा पूर्णत: बंद रहा। भाजपा-कांग्रेस के नता भी इसमें शामिल हुए। एसडीएम कार्यालय के सामने संघर्ष समिति के नेताओं ने एक सभा का आयोजन किया, जिसमें पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया, विधायक अमित चाचान, मनोज न्यांगली, स्वतंत्र पारीक सहित काफी संख्या में समाज के नेता व लोग उपस्थित थे। सभा के दौरान उपस्थित लोगों में पुलिस के प्रति खासा रोष देखा गया।
इस मौके पर नेताओं ने कहा कि शीघ्र पवन व्यास हत्याकांड के दोषियों को गिरफ्तार किया जाए अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। विरोधस्वरूप बाजार भी बंद रहा, एक भी दुकान नहीं खुली। इस कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।




No comments