सिद्धू के खिलाफ कमेंट करने वाले युवक पर एफआईआर
मध्यप्रदेश। राजधानी भोपाल में कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू खिलाफ कमेंट करने वाले युवक के खिलाफ स्नढ्ढक्र दर्ज हो गई है। कांग्रेस जिला प्रवक्ता अजय उदासीन की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। दरअसल, आगामी 11 मई को कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू के मध्य प्रदेश आगमन को लेकर अजय उदासीन ने फेसबुक पर सूचना दी थी। इसी पर आरोपी युवक ने आपत्तिजनक कमेंट किया था। आपको बता दें कि कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू की सभा मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में आगामी 11 मई को आयोजित होने वाली है। यहां वे कांग्रेस प्रत्याशी अरुण यादव के पक्ष में प्रचार करने आने वाले हैं। लिहाजा, कांग्रेस कार्यकर्ता ने इस बात की सूचना सोशल मीडिया यानी फेसबुक पर पोस्ट की थी। इस पोस्ट पर एक युवक ने आपत्तिजनक कमेंट किया था। इधर, इसकी शिकायत करने पर कमेंट करने वाले युवक के खिलाफ स्नढ्ढक्र दर्ज की गई है। आरोपी अभी पुलिस हिरासत में है। आरोपी युवक की पहचान एके प्रजापति के रूप में हुई है। मामले की जानकारी कांग्रेस जिला प्रवक्ता अजय उदासीन ने दी है।
No comments