नहर में युवती की लाश, शिनाख्त के प्रयास
लालगढ़। पुलिस ने एसडीएस नहर से एक युवती की लाश बरामद की है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मुर्दा घर में रखवा दिया है। लाश की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
थाना प्रभारी कश्यप सिंह ने बताया कि नहर के निकट स्थित खेत का मालिक आज सुबह खेत में आया, तो उसने नहर में शव तैरते देख कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 20 से 21 वर्ष है। शव पहचान योग्य है। शरीर पर सलवार व टॉप पहना हुआ है। चोट का कोई निशान नहीं है। युवती के कल ही नहर में गिरने का अंदाज लगाया गया है। शव के बारे में प्रदेश भर के पुलिस थाना में जानकारी भेज कर पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

No comments