Breaking News

छत से गिरने पर युवा एडवोकेट की मौत

- न्यायालय परिसर में हुई घटना
हनुमानगढ़। जंक्शन में न्यायालय परिसर में आज सुबह युवा एडवोकेट  की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पहले मौत संदिग्ध मानी जा रही थी, लेकिन गहनता से जांच पड़ताल के बाद पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि न्यायालय परिसर की छत से गिरने से एडवोकेट की मौत हुई है। पुलिस ने आज दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे सैर पर निकले लोगों ने न्यायालय परिसर में न्यू लॉयर्स चैम्बर के गेट के आगे शव देख कर पुलिस को सूचना दी। इस पर जंक्शन पुलिस व सीओ अतर सिंह श्योराण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की पहचान 40 वर्षीय सुरेश ढ़ोसीवाल निवासी भ_ा कॉलोनी जंक्शन के रूप में की। पहले मामला संदिग्ध लगने पर अधिवक्ता मौके पर एकत्रित हो गये। सुरेश के सिर में चोट लगी हुई थी। ऐसे में आशंका जताई जाने लगी कि कहीं घटना मर्डर की तो नहीं, लेकिन पुलिस ने जब न्यायालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, तो वहां कोई संदिग्ध दिखाई नहीं दिया।
पुलिस ने बताया कि गुरूवार को न्यायालय का गेट दोपहर बाद साढ़े तीन बजे बंद हो गया था। इसके बाद से वह अपने चेम्बर में ही था। रात साढ़े आठ बजे तक एडवोकेट सुरेश न्यायालय परिसर में घूमता दिखाई दे रहा था। पुलिस ने बताया कि माना जा रहा है कि अपने चेम्बर से बाहर निकल कर सुरेश न्यायालय की छत पर गया होगा। बाहर जाने के लिए छत से दुर्घटनावंश नीचे गिर गया और वहां उसे किसी ने संभाला नहीं। ऐसे में सारी रात घायल अवस्था में पड़े होने पर सुरेश ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज की जा रही है। परिजनों ने भी सुरेश की मौत पर कोई संदेह व्यक्त नहीं किया।


No comments