हमारे लिए देश की सुरक्षा सबसे पहले
- रावतसर में कांग्रेस पर बरसे योगी आदित्यनाथ
श्रीगंगानगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के फायरब्रांड नेता योगी आदित्यनाथ ने आज रावतसर में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मसूद अजहर को अंतर्राष्ट्रीय आतंकी घोषित कर दिया गया है। अब वह भी ओसामा बिन लादेन की तरह मारा जाएगा।
अब अजहर के जीवन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। जो लोग भारत में रहकर पाकिस्तान की बात करते हैं, उनके घरों में शोक फैल गया है। आजादी के बाद जो भी कार्य पांच वर्ष में हुए हैं, वे सिर्फ मोदी ने करवाए हैं। हम किसी भी सम्प्रदाय के हों, हमारे लिए देश की सुरक्षा सबसे पहले है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 23 करोड़ लोगों की जिम्मेदारी मुझ पर है। जो राज्य के लिए खतरा बनेगा, उसके लिए दो ही जगह है एक तो जेल या फिर राम-नाम सत्य। आदित्यनाथ ने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश में रहते हैं तो गांधी कहलाते हैं और देश से बाहर राहुल वीची। कांग्रेस सत्ता में आती है तो लोगों का धन हड़प लेती है और छापे पड़ते हैं तो पोल खुल जाती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में छ: महीने में कांग्रेस सरकार की हवा निकल चुकी है।
शपथ ग्रहण के दिन ही कई जगह पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे। देश में सबसे ज्यादा कांग्रेस ने शासन किया है। मोदी के नेतृत्व में जितने कार्य हुए हैं, उतने 55 वर्ष में नहीं हुए। मोदी ही सिर्फ आतंकवाद को जवाब दे सकते हैं। इस अवसर पर भाजपा के अन्य कई नेता मंच पर उपस्थित थे।

No comments