सरकार का मजदूरों के साथ अन्याय
- मजदूर दिवस पर सीटू की हुई सभा
श्रीगंगानगर। मजदूर दिवस पर बुधवार को सीटू से जुड़े श्रमिक संगठनों की सभा नेहरू पार्क में हुई। सभा को सीटू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जीएस मजूंमदार ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार मजदूरों के साथ अन्याय कर रही है।
भाजपा ने सत्ता में आते ही फैक्ट्री एक्ट व न्युनतम मजदूरी एक्ट कार्पोरेट घरानों को लाभ देने वाला बना दिया। नोटबंदी की सबसे अधिक मार मजदूर वर्ग पर पड़ी।
आज तक मजदूर वर्ग इस मार से उभर नहीं पाया है। सभा को का. हेतराम बेनीवाल, भूरामल स्वामी, मदन गिरी, बीएस राणा, हरकेवल दीप सिंह, सोहनलाल वर्मा आदि ने सम्बोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि जब-जब मजदूर एकजुट हुआ है, सरकारें बदलती रही हैं। मजदूर का शोषण करने वाली सरकार कभी नहीं टिक पाई।

No comments