Breaking News

अपना स्थान छोड़ा, डाला 'अपनोंÓ के लिए डेरा

- खुद का 'आलाकमानÓ सर्वोपरि
- सभी प्रमुख दलों में यह स्थिति
श्रीगंगानगर। राजनीति में 'आलाकमानÓ का महत्व कौन नहीं जानता। ऐसे सक्रिय लोगों की संख्या काफी बड़ी है जो किसी राजनीतिक दल में रहकर किसी नेता विशेष के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। कांग्रेस एवं भाजपा, दोनों में यह स्थिति है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव जोधपुर से चुनाव लड़ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यन्त सिंह झालावाड़ से फिर मैदान में हैं।
कांग्रेस एवं भाजपा में गहलोत और राजे से सीधा जुड़ाव रखने वाले राज्य के कोने-कोने में है। इनमें से काफी ऐसे है, जो अपने दिल में दल से कहीं ज्यादा जगह इन नेताओं को देते हैं।
लोकसभा के चुनाव के लिए मतदान का दिन जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, सरगर्मी बढ़ती जा रही है। गहलोत और वसुंधरा राजे के नजदीकी लोग उनसे नजदीकी बनाए रखने तथा इसे और बढ़ाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहते। यही कारण है कि ये लोग अपने संसदीय क्षेत्र को छोड़कर जोधपुर एवं झालावाड़ में अस्थाई डेरा डाले हुए हैं।
राजनीति के जानकारों के अनुसार बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा का प्रश्न बने संसदीय क्षेत्र में ये लोग अपने महबूब नेता को सूरत दिखाकर किसी न किसी रूप में हाजरी लगाना चाहते हैं। इनकी हर संभव कोशिश यही है कि अब के प्रयास से बड़े नेताओं की गुड बुक में जगह न केवल बनी रहे, स्थान थोड़ा और ऊंचा हो जाए।
श्रीगंगानगर के निर्दलीय विधायक राजकुमार गौड़ जोधपुर में तीन-चार दिन लगाकर आए हैं। कई अन्य कांग्रेसी भी यहां से वहां पहुंचे हुए हैं। ऐसी स्थिति भाजपा में है। श्रीगंगानगर क्षेत्र के अनेक भाजपाई झालावाड़ में पार्टी का झंडा उठाए हैं।


No comments