Breaking News

सपना चौधरी से नाराज़ हुए दर्शक

- क्या यही है उनका सबसे खराब डांस है
नई दिल्ली। हरियाणवी डांसर, बिग बॉस की कंटेस्टेंट और अब बॉलीवुड एक्ट्रेस बन चुकीं सपना चौधरी इन दिनों सातवें आसमान पर हैं, देश की दो बड़ी राजनीतिक पार्टी से उनका नाम जुड़ चुका है। पीएम नरेंद्र मोदी के समर्थक चाहते थे कि सपना बीजेपी ज्वाइन कर लें तो वहीं राहुल गांधी के समर्थक उन्हें कांग्रेस में लाना चाहते थे लेकिन सपना ने दोनों को ही ना कर दिया है। इन सबके बीच सपना के डांस वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक वीडियो है जिसे सोशल मीडिया पर सपना चौधरी का गंदा डांस बताया जा रहा है। दरअसल, यूट्यूब पर सपना चौधरी का एक पुराना वीडियो शेयर किया गया और कहा गया है कि इसमें सपना चौधरी ने सबसे गंदा डांस किया है। वहीं इस वीडियो पर काफी भद्दे कमेंट्स भी मिल रहे हैं। हरे सूट में सपना चौधरी इस वीडियो में हमेशा की तरह अपने सिग्नेचर डांस मूव्स करती नजर आ रही हैं।


No comments