हिंदू नववर्ष की शुरुआत कल से, शुभकामनाओं का दौर शुरू
श्रीगंगानगर। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर छह अप्रैल से रेवती नक्षत्र में हिंदू नववर्ष 2076 का शुभारंभ होगा। नववर्ष की शुभकामनाओं के आदान-प्रदान का सिलसिला शुरू हो गया है। लोग सोशल मीडिया पर बधाइयां प्रेषित कर रहे हैं।
विभिन्न संगठनों ने नववर्ष धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाने की तैयारियां कर ली हैं। शहर के विभिन्न चौराहों और प्रमुख स्थानों की सजाया जा रहा है। नववर्ष के मौके पर विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता प्रमुख स्थानों पर खड़े होकर लोगों का तिलक लगा कर स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं देंगे।

No comments